गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार

Author Manish raj|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. मीरगंज थाना क्षेत्र से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला जिले का टॉप-10 वांछित अपराधी सद्दाम नट गिरफ्तार हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मीरगंज थाना क्षेत्र में 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल सद्दाम नट को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मीरगंज थाना में दर्ज कांड संख्या-540/2024 (दिनांक 17 नवंबर 2024) के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) में मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सद्दाम नट, पिता सफरूद्दीन नट, निवासी सवैया, थाना मीरगंज के रूप में हुई है.

मोबाइल पर मांगी थी 5 लाख रुपये की रंगदारी

पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर 2024 को आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए वादी से 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

एसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में मीरगंज थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

आपराधिक इतिहास और सहयोगियों की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन