करेंट के झटके से पोल से गिरा मिस्त्री, मौके पर ही गयी जान

Updated at : 13 Jun 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

पोखरभिंडा गांव के पास बिजली के पोल पर कार्य कर रहा एक मिस्त्री नीचे गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को घटनास्थल पर मौजूद बिजली कंपनी के कर्मियों के सहयोग से स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

कुचायकोट. पोखरभिंडा गांव के पास बिजली के पोल पर कार्य कर रहा एक मिस्त्री नीचे गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को घटनास्थल पर मौजूद बिजली कंपनी के कर्मियों के सहयोग से स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक स्थानीय थाने के तिवारी टोला खजूरी गांव के मुस्लिम मियां का 35 वर्षीय बेटा शरीफ अली उर्फ शमशाद था. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों में बताया कि बुधवार की देर शाम पोखरभिंडा गांव के समीप 11 हजार करेंट प्रवाहित होने वाली बिजली के तार को दुरुस्त करने के लिए वह पोल पर चढ़ा हुआ था. 11 हजार वोल्ट के तार के समीप से ही 33 हजार वोल्ट का तार निकला हुआ है. जैसे ही वह पोल पर चढ़ा कि 33 हजार वोल्ट के करेंट प्रवाहित बिजली के झटके से वह पोल से नीचे गिर गया. नीचे गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद कंपनी के कर्मियों ने स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी रेहाना खातून का रो-रोकर जहां बुरा हाल बना हुआ था. वहीं दो बेटा व एक बेटी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. परिजनों को संभालने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन