गोपालगंज के डीएसपी ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, देर रात तक सुरों की महफिल में झूमते रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट प्रखंड में सती पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी, देवी, देशभक्ति और पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा. इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र में सती पूजा के अवसर पर भव्य भक्ति संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरी रात चले कार्यक्रम में भोजपुरी, देवी, देशभक्ति और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक उत्साह के साथ झूमते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसपी विजय कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया. इस दौरान थानाध्यक्ष दर्पण सुमन, विनय उपाध्याय और मदन मोहन प्रसाद ने उन्हें अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ रही और लोग देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भोजपुरी की लोक परंपरा और लोक संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की.

थानाध्यक्ष और लोक कलाकारों ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने देवी गीत की प्रस्तुति से की. इसके बाद उन्होंने देशभक्ति और भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक मदन राय ने पारंपरिक देवी गीतों के साथ अपने चर्चित लोकगीतों की प्रस्तुति दी. उनकी गायकी से कार्यक्रम स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया. गायिका निशा उपाध्याय ने भी देवी गीतों और पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया.

पंजाबी गीतों पर झूमे युवा

पंजाब से आए कलाकार दिलबर मेहंदी ने पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर युवाओं में उत्साह भर दिया. उनके गीतों पर युवा देर रात तक झूमते रहे. कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया.

उदघाटन करते प्रभारी एसपी व मौजूद दर्शक | Prabhat Khabar Network

दर्पण सुमन और निशा उपाध्याय की जुगलबंदी ने जीता दिल

कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष दर्पण सुमन और निशा उपाध्याय की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. दोनों की संयुक्त प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भक्ति संध्या से पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह रहा.

बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसआइ शैलेश कुमार सिंह, रामपदारथ पंडित, रंजीत कुमार, मकबूल अहमद, थाना लेखक नितेश कुमार, रवि चौधरी, कृष्ण यादव, बाबूजान, धनंजय उपाध्याय, प्रमोद यादव, ऋषिकेश पांडेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन