छात्रों के लिए राहत, जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने पीजी नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाई, जाने पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन
JP University: Relief for students

सांकेतिक तस्वीर

JP University : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) प्रशासन ने स्नातकोत्तर सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी.

विज्ञापन
JP University : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) प्रशासन ने स्नातकोत्तर सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी. विश्वविद्यालय ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. इसके साथ ही आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 8 से 10 जुलाई तक ऑनलाइन सुधार का अवसर भी दिया गया है.

विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे. अब वे अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर पीजी में नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे.

जिले में ही मिलेगी स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधा

गोपालगंज जिले के महेंद्र महिला कॉलेज, कमला राय कॉलेज और गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में कुल 416 सीटों पर पीजी में नामांकन लिया जाएगा. इससे विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने से समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा.

आर्ट्स और साइंस के आठ विषयों में होगा नामांकन

सत्र 2026-28 के लिए आर्ट्स संकाय में हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में नामांकन होगा. वहीं साइंस संकाय में गणित और रसायन विज्ञान विषय में पीजी की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Siwan News: तीन कॉलेजों में विषयवार सीटों का विवरण

महेंद्र महिला कॉलेज में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र विषय में 32-32 सीटें उपलब्ध हैं.

कमला राय कॉलेज में राजनीति विज्ञान और गणित विषय में 64-64 सीटें, जबकि रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान में 32-32 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.

हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज में हिंदी, इतिहास और राजनीति विज्ञान विषय में 32-32 सीटें निर्धारित की गई हैं. सभी विषयों में प्रवेश विश्वविद्यालय की मेधा सूची के आधार पर होगा.

Saran News: एक आवेदन में तीन विषयों और कॉलेजों का विकल्प

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक ही ऑनलाइन आवेदन में अधिकतम तीन विषयों तथा पसंदीदा कॉलेजों का विकल्प देने की व्यवस्था की है. आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की अपील की है.

Gopalganj News: मेधा सूची के आधार पर होगा चयन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय मेधा सूची जारी करेगा. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में नामांकन कराना होगा. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आवेदन की तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा और तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कारणों से आवेदन से वंचित छात्र-छात्राएं भी अब नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

Also Read : गोपालगंज में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन