गोपालगंज में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj Road Accident: Pickup truck rams

घटनास्थल की तस्वीर

Gopalganj Road Accident : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और एक छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. सिरसिया स्थित बजरंग टॉकीज के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन (बोलेरो) हाईवे पर पहले से खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई.

विज्ञापन

Gopalganj Road Accident : (संजय कुमार अभय) गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और एक छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. सिरसिया स्थित बजरंग टॉकीज के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन हाईवे पर पहले से खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया. देर रात तक शव को बाहर निकालने के प्रयास जारी रहे.

रात साढ़े नौ बजे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई. तेज रफ्तार पिकअप एनएच-27 से गुजर रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

महिला और बच्चे की मौके पर मौत

हादसे में पिकअप में सवार एक महिला और एक छोटे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

चालक घायल, डायल-112 पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिकअप चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.

स्थानीय थाना पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना मिलने के काफी देर बाद तक कुचायकोट थाना पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना था कि समय पर पुलिस पहुंचती तो राहत और बचाव कार्य तेजी से हो सकता था.

Gopalganj News : अवैध ट्रक पार्किंग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने एनएच-27 के किनारे बड़ी संख्या में ट्रकों की अवैध पार्किंग को हादसे का प्रमुख कारण बताया. उनका कहना है कि हाईवे किनारे खड़े भारी वाहन लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. लोगों ने अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और नियमित कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : कोर्ट से जेल ले जाते समय गोपालगंज पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपहरण का आरोपी, कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन