गोपालगंज के मांझा में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने करंट लगाकर हत्या का लगाया आरोप
गोपालगंज के मांझा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मायके पक्ष ने करंट लगाकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस को करंट लगने की आशंका है. मामले की जांच जारी है.
Woman's Death: मांझा थाना क्षेत्र के भैसही श्यामनगर गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान भैसही गांव निवासी राजकुमार यादव की 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
करंट लगने से मौत की बात, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार, उर्मिला देवी की मौत करंट लगने से हुई है. वहीं, मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उर्मिला देवी को करंट लगाकर उनकी हत्या की गयी है. आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, लोगों से पूछताछ
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटायी. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
2017 में हुई थी उर्मिला देवी की शादी
बताया गया कि उर्मिला देवी की शादी वर्ष 2017 में राजकुमार यादव के साथ हुई थी. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए