गोपालगंज: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाये साक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई हुई है. दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj minor rape: गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलसंड गांव निवासी सोनू कुमार पासवान और राजू शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गयी है.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर की शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही माधोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये.

वहीं, पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया.

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम

इस मामले में माधोपुर थाना कांड संख्या के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 कृपाल चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. मामले का अनुसंधान जारी है. पुलिस ने जल्द आरोपपत्र दाखिल करने और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन