गोपालगंज के यात्रियों के लिए खुशखबरी, छपरा-एलटीटी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
भीड़ के देखते हुए एक फेरा चलेगी स्पेशल ट्रेन. | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के यात्रियों के लिए छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी. 18 नवंबर को छपरा से और 20 नवंबर को एलटीटी से ट्रेन रवाना होगी.
Chhapra LTT Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगायेगी. इसके परिचालन से गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई आने-जाने में सुविधा होगी.
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार स्पेशल 18 नवंबर (बुधवार) को रात 8 बजे छपरा से रवाना होगी. यह ट्रेन मशरख से रात 9:02 बजे, दिघवा दुबौली से रात 9:24 बजे, गोपालगंज से रात 10:10 बजे और थावे से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी.
इसके बाद ट्रेन तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
20 नवंबर को एलटीटी से छपरा के लिए खुलेगी ट्रेन
वापसी में गाड़ी संख्या 05056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा त्योहार स्पेशल 20 नवंबर (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे एलटीटी से रवाना होगी. यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोमती नगर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर होते हुए रात 3:10 बजे थावे पहुंचेगी.
इसके बाद ट्रेन गोपालगंज से रात 3:22 बजे, दिघवा दुबौली से सुबह 4:12 बजे और मशरख से सुबह 4:34 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी.
गोपालगंज और आसपास के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
छपरा-एलटीटी के बीच इस विशेष ट्रेन के परिचालन से गोपालगंज, थावे, दिघवा दुबौली और मशरख सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई की यात्रा करने में सुविधा होगी. त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए