Gopalganj News : रतनपुरा बाजार में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल-गोली बरामद

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालपुर थाने के रतनपुरा बाजार में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ बुधवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, छह कारतूस, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद की है.

विज्ञापन

कुचायकोट. गोपालपुर थाने के रतनपुरा बाजार में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ बुधवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, छह कारतूस, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद की है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में गोपालपुर थाने के गोपालपुर गांव के बिटू कुमार राम, इसी थाने के हाता टोला गांव के प्रियांशु कुमार गोस्वामी व फुलवरिया थाने के माधोमठ गांव के आशीष कुमार शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात सूचना मिली कि रतनपुरा बाजार में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती टीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी थाने के रतनपुरा बाजार पहुंचकर छापेमारी की. छापामारी के दौरान हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पूछताछ करने के बाद पुलिस तीनों अपराधियों को न्यायालय भेज दिया जहां तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. वहीं, गिरफ्तार किये गये युवकों के बारे में पुलिस ने आपराधिक इतिहास को खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है एक-एक आरोपित के आपराधिक इतिहास को आसपास के थानों से रेकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. हथियार और कारतूस कहां से मंगाया गया था, इसकी भी पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है. किसी तरह की वारदात को अंजाम देने की मंशा थी और कितने लोग इस गिरोह में शामिल हैं, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन