Gopalganj News : कतरनी चूड़ा, गुड़ व तिलकुट की सुगंध से महका मकर संक्रांति का बाजार, ग्राहकों की उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News : मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तिलकुट, चूड़ा, गुड़ से संबंधित दुकानें सज गयी हैं. पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही सामान की बिक्री में तेजी आ रही है.

विज्ञापन

गोपालगंज. मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तिलकुट, चूड़ा, गुड़ से संबंधित दुकानें सज गयी हैं. पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही सामान की बिक्री में तेजी आ रही है. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सामान के दामों में इजाफा होने के बावजूद लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार लाई, गुड़, तिलकुट आदि सामान की खरीदारी कर रहे हैं.

14 को मनायी जायेगी संक्रांति

इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जायेगा. पर्व के नजदीक आते ही इससे संबंधित सामान की दुकान सज गयी है. बाजार में तिलकुट की बिक्री में भी तेजी आ रही है. विभिन्न स्वादों वाले तिलकुट की सुगंध से बाजार पटा पड़ा है. ठेले लगाकर कारोबार करने वाले भी फायदेमंद कारोबार होने के कारण मकर संक्रांति का बेसब्री से इंतजार करते हैं. मकर संक्रांति पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी है. शहर में मौनिया चौक, थाना रोड, मेन रोड, बड़ी बाजार में दुकानें सजकर तैयार हैं. बाजार में लाई, चूड़ा, गुड़ समेत कई खाद्य सामग्री उपलब्ध है.

रेट चढ़ने के बाद भी उत्साह में कमी नहीं

खाद्य सामग्री खुले के साथ ही सुविधा के लिए छोटे-बड़े पैकेटों में भी इसकी पैकिंग की गयी है. हल्के और मोटे दानों में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की लाई भी उपलब्ध है. लोग लाई, चूड़ा, तिलकुट, गुड़ आदि की खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदार राजन व संजय ने बताया कि अभी तो बाजार अपने चरम पर नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति में सुधार आयेगी. पिछले वर्ष की भांति इस बार सामानों के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी है. बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं. दिसंबर से शुरू यह व्यवसाय मकर संक्रांति के बाद पूरे जनवरी तक रहता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन