ePaper

Gopalganj News : बनकटिया पंचायत में डेंगू का कहर, 60 से अधिक लोग बीमार, ग्रामीणों में दहशत

Updated at : 22 Oct 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : बनकटिया पंचायत में डेंगू का कहर, 60 से अधिक लोग बीमार, ग्रामीणों में दहशत

Gopalganj News : प्रखंड की बनकटिया पंचायत में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस बीमारी का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. मिली सूचना के अनुसार इस पंचायत के आधा दर्जन गांवों में अभी तक 60 से अधिक लोग डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं.

विज्ञापन

पंचदेवरी. प्रखंड की बनकटिया पंचायत में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस बीमारी का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. मिली सूचना के अनुसार इस पंचायत के आधा दर्जन गांवों में अभी तक 60 से अधिक लोग डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं. आसपास के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया गया है. इनमें कई लोगों का इलाज बाहर भी चल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. एक सप्ताह के अंदर तीन दर्जन से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण गांव के लोगों में काफी दहशत है. किसी परिवार में एक व्यक्ति के संक्रमित हो जाने पर पूरा परिवार दहशत में आ जा रहा है. मंगलवार को भी जांच में कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. प्लेटलेट्स भी मानक से कम पाया गया. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही संबंधित मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पंचायत के लोहटी, दिउलिया, राजापुर, जनता बाजार आदि गांवों में अधिक मरीज पाये गये हैं. अभी तक के संक्रमित लोगों में लोहटी के संजय सिंह, कृष्णावती देवी, सीमा देवी, अर्जुन सिंह, चिंता देवी, नवी अली, निशा कुमारी ऋषिकेश चौहान, वीणा देवी, सरोज देवी आदि शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ परिवारों में तो कई लोगों को डेंगू हो चुका है. पहले बुखार आ रहा है. फिर एक-दिनों के बाद ही स्थिति बिगड़ने लग जा रही है और जांच कराने के बाद डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जा रही है. निजी क्लिनिक चला रहे कई डॉक्टरों ने बताया कि प्रतिदिन डेंगू के चार-पांच मरीज मिल रहे हैं. कटेया प्रखंड के भी जयपुर, कंचनपुर सहित कई गांवों में भी डेंगू फैलने की सूचना है. ये सभी गांव जनता बाजार के आस-पास हैं. बीडीओ से की लार्वा साइडल का छिड़काव कराने की मांग डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण संबंधित क्षेत्र के लोग काफी खौफ में हैं. समाजसेवी व स्थानीय मुखियापति विजय सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में बीडीओ राहुल रंजन से लार्वा साइडल का छिड़काव कराने व बचाव के लिए विभागीय पहल करने की मांग की है. मुखियापति ने संबंधित सभी समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया है. इस संबंध में बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि बनकटिया पंचायत के कई गांवों में डेंगू के फैलने की सूचना मिली है. स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. साथ ही गांव में लार्वा साइडल का शीघ्र छिड़काव कराने का निर्देश भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन