गोपालगंज: कटेया GA हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की प्रभारी HM निलंबित, बंद शौचालय व अव्यवस्था पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

Updated:
विज्ञापन

जीए उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज कटेया | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के कटेया जीए उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज की बदहाली पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के कटेया प्रखंड स्थित जीए उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज की बदहाली और छात्र-छात्राओं को हो रही भारी परेशानियों को लेकर शिक्षा विभाग सख्त एक्शन मोड में आ गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमरेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ (DPO) विनय कुमार सुमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका (विशिष्ट शिक्षिका) रीमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभागीय आदेश के अनुसार, विद्यालय में व्याप्त घोर कुव्यवस्था पर 8 अगस्त 2026 को पत्रांक 1012 के माध्यम से प्रभारी एचएम से स्पष्टीकरण मांगा गया था. निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित न करने पर आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए निलंबन की यह कार्रवाई की गई है.

प्रथम दृष्टया इन गंभीर आरोपों में हुई कार्रवाई

शिक्षा विभाग की जांच में प्रभारी एचएम के खिलाफ निम्नलिखित आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए:

  • विद्यालय का संचालन सुचारू व नियमानुसार न करना.
  • शैक्षणिक अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए बने सभी क्रियाशील शौचालयों में ताला बंद रखना.
  • प्रशासनिक कार्यों में मनमानी, स्वेच्छाचारिता, घोर लापरवाही और कर्तव्यहीनता.
  • विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों व आदेशों की लगातार अवहेलना करना.
  • बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली के प्रतिकूल आचरण करना.
  • विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बाधित कर आरटीई (RTE) एक्ट के तहत बच्चों के अधिकारों का हनन करना.

पंचदेवरी बीआरसी बनाया गया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान प्रभारी एचएम रीमा कुमारी का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), पंचदेवरी निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में अलग से विस्तृत आरोप-पत्र (प्रपत्र 'क') गठित कर आगे की कठोर अनुशासनिक कार्रवाई जारी रखी जाएगी.

फोटो नं 10- स्कूल का बंद पड़ा शौचालय | Prabhat Khabar Network
स्कूल का बंद पड़ा शौचालय | Prabhat Khabar Network

छात्राओं के लिए बंद शौचालय और पेयजल संकट था बड़ी मुसीबत

विद्यालय में छात्राओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था. स्कूल में पानी की टंकियों की टोटियां गायब थीं और पानी की आपूर्ति ठप थी. छात्राओं के लिए बने शौचालय पर हमेशा ताला लटका रहता था, जिससे छात्राओं को खुले में जाने के लिए विवश होना पड़ता था. वहीं, परिसर में बने शौचालय की टंकी खुली पड़ी थी, जिससे विद्यार्थियों के गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ था.

फोटो नं 11- शौचालय का खुला टंकी | Prabhat Khabar Network
शौचालय का खुला टंकी | Prabhat Khabar Network

Also Read: गोपालगंज: रक्षाबंधन को लेकर सजा बाजार, रुद्राक्ष और कुंदन के साथ भैया-भाभी राखी सेट की भारी मांग; जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन