गोपालगंज के मांझा में चिंटू यादव हत्याकांड, दो आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज कोर्ट

मांझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव निवासी चिंटू यादव हत्याकांड में सोमवार को दो और आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में अब तक तीन नामजद आरोपित कोर्ट में पेश हो चुके हैं.

विज्ञापन

Chintu Yadav Murder Case: मांझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव निवासी चिंटू यादव हत्याकांड में नामजद दो आरोपितों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में इशापुर गांव निवासी विजय यादव और दीपक यादव शामिल हैं. न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में अब तक तीन नामजद आरोपित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भैंस चराकर लौट रहे चिंटू की हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को भैसही गांव निवासी बद्री यादव का पुत्र चिंटू यादव भैंस चराकर घर लौट रहा था. इसी दौरान आरोपितों ने कथित रूप से उसकी हत्या कर शव को बलुही पुल के समीप सोता नदी में फेंक दिया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नदी से शव बरामद किया था.

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मृतक के पिता के बयान पर मांझा थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें इशापुर गांव निवासी विजय यादव, दीपक यादव और रामा पति यादव समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था.

पुलिस की दबिश के बाद तीन आरोपितों ने किया सरेंडर

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच अब तक तीन नामजद आरोपित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

दो आरोपित अभी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इस मामले में नामजद दो आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन