टमाटर के शतक के बाद हरी सब्जियों का अर्धशतक, शादी के चलते बढ़ी मांग

Updated:
विज्ञापन
टमाटर के शतक के बाद हरी सब्जियों का अर्धशतक, शादी के चलते बढ़ी मांग

बारिश और लग्न से बढ़ी मांग ने हरी सब्जियों के दामों को और बढ़ा दिया है. नतीजा है कि मिडिल क्लास के पहुंच से हरी सब्जियां दूर होने लगी हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. बारिश और लग्न से बढ़ी मांग ने हरी सब्जियों के दामों को और बढ़ा दिया है. नतीजा है कि मिडिल क्लास के पहुंच से हरी सब्जियां दूर होने लगी हैं. गोपालगंज बड़ी बाजार में कई सब्जियों के दाम 50 रुपये किलो पार कर गये हैं. हरी मिर्च सौ रुपये किलो, तो शिमला मिर्च 160 रुपये किलो तक पहुंच गयी है. धनिया 180-200 रुपये किलो में बिक रही है. टमाटर गुणवत्ता के मुताबिक 100 रुपये किलो में है. सबसे सस्ता बिकने वाला कद्दू भी 30 रुपये प्रति किलो में पहुंच गया है. जानकारों का कहना है कि आगे भी तेजी का अनुमान है. इस महीने तो राहत की उम्मीद कम ही है. प्याज, आलू के दाम पहले ही तेज चल रहे थे. बीते 15 दिन पहले तक 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 80 से 100 रुपये किलो में बिक रहा है. पिछले साल भी टमाटर के भाव शहर में 180-200 रुपये किलो के स्तर पर पहुंच गये थे. अभी तक बाहर का टमाटर बाजार में आ रहा था. बरसात शुरू होने के साथ फसल खत्म होने लगी है. जो टमाटर आ रहा है, वो जल्द ही खराब भी हो रहा है. लग्न भी शुरू हो गया है. मंडी में बेंगलुरु का टमाटर आ रहा है. बारिश के कारण बाहर से आने वाले टमाटर के ट्रक कुछ समय से नहीं आ रहे हैं. वहीं, थोक में हरी मिर्च 80 रुपये, शिमला मिर्च 100, बंधा प्रति पीस 30 रुपये में है. कद्दू 20-25 रुपये, भिंडी, बैंगन 30-30 रुपये किलो में है. पालक 40 रुपये किलो है. लौकी 25 रुपये और धनिया 180 रुपये किलो हो गयी है. आलू-प्याज के आढ़ती मो असलम ने बताया कि थोक में आलू 25-28 रुपये किलो में हो गया है. प्याज थोक में 30-32 रुपये किलो में है. उन्होंने बताया कि नासिक से प्याज अगस्त में आने से भाव में कुछ नरमी देखी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन