पूर्वी हवा से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री गिरा

गोपालगंज : अभी अप्रैल की शुरुआत ही हुई है, लेकिन सूर्य देवता की तल्खी से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. कई दिनों से 39.6 से ऊपर चल रहा पारा बुधवार को 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 35.3 डिग्री पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान गिरने से राहत रही, लेकिन रात का तापमान ऊमस बनाये हुए है. […]
गोपालगंज : अभी अप्रैल की शुरुआत ही हुई है, लेकिन सूर्य देवता की तल्खी से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. कई दिनों से 39.6 से ऊपर चल रहा पारा बुधवार को 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 35.3 डिग्री पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान गिरने से राहत रही, लेकिन रात का तापमान ऊमस बनाये हुए है. पूर्वी हवा 8.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही.
रात का पारा 23.6 डिग्री बने रहने से लोगों को गरमी से निजात मिलती नहीं दिख रही है. अभी तक बारिश की उम्मीद लगाये मौसम वैज्ञानिकों ने भी कह दिया कि फिलहाल बारिश के आसार कम हो रहे हैं. हालांकि उन्होंने बदली होने और छींटे पड़ने की आशंका जरूर जतायी है. अधिकतम आर्द्रता 63 फीसदी और न्यूनतम 43 फीसदी मापी गयी. बुधवार को गरमी का सितम इस कदर था कि सुबह से निकली तेज धूप ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




