दहेज के लिए हत्या कर शव को किया गायब

Published at :23 Feb 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए हत्या कर शव को किया गायब

सिधवलिया : दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में मृत महिला के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी है. शकला गांव के बलिराम राय ने अपनी भतीजी सीता कुमारी की शादी सदौवा गांव के विंदा राय के पुत्र भोला […]

विज्ञापन

सिधवलिया : दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में मृत महिला के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी है. शकला गांव के बलिराम राय ने अपनी भतीजी सीता कुमारी की शादी सदौवा गांव के विंदा राय के पुत्र भोला राय से 11 जुलाई , 2013 को की थी.

शादी के बाद से लड़का पक्ष की ओर से लगातार बाइक और सोने की चेन की मांग होती रही. इसके लिए सीता को प्रताड़ित भी किया जाता रहा. दिये गये आवेदन में बलिराम राय ने कहा है कि 17 फरवरी को सूचना मिली कि उसकी भतीजी ससुराल से गायब है. जब उन्होंने सदौवा जाकर तलाश की, तो ससुराल वाले घर में ताला मार कर गायब थे. इस मामले में पति भोला राय, ससुर विंदा राय सहित घर के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए सीता देवी की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन