मास्टर माइंड की तलाश में छपरा में छापेमारी

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड के मास्टर माइंड रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश में पुलिस की टीम ने छपरा में छापेमारी की है. पुलिस ने छपरा के कई ठिकानों पर जाल बिछा रखा है. इसमें पुलिस को कोई खास सफलता नहीं लगी थी. मुखबिरों के बताये अनुरूप पुलिस की वरीय अधिकारी छापेमारी का नेतृत्व कर […]
गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड के मास्टर माइंड रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश में पुलिस की टीम ने छपरा में छापेमारी की है. पुलिस ने छपरा के कई ठिकानों पर जाल बिछा रखा है. इसमें पुलिस को कोई खास सफलता नहीं लगी थी. मुखबिरों के बताये अनुरूप पुलिस की वरीय अधिकारी छापेमारी का नेतृत्व कर रहे हैं. बता दें कि खजूरबानी शराबकांड में 19 अगस्त को गिरफ्तार नगीना पासी ने रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित का खुलासा किया था, जो शराब बनाने के लिए केमिकल की सप्लाइ करता था.
पंडित के उपलब्ध कराये गये केमिकल से बनायी गयी शराब पीने से गत 16-17 अगस्त को 21 लोगों की मौत हो गयी थी तथा पांच अन्य बीमार हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










