चार प्रखंडों के बीइओ ने नहीं जमा किया बाल पंजी समेकन

गोपालगंज : डीपीओ जिला सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण द्वारा बार-बार बाल पंजी निर्धारण के तहत समेकन मांगने के बावजूद चार बीइओ विजयीपुर, भोरे, हथुआ तथा उचकागांव के द्वारा अब तक उसे जमा नहीं किया गया है. डीपीओ ने कहा कि इसके कारण अगला बजट बनाने में बांधा पहुंच रही है. डीपीओ ने कहा कि समेकन […]
गोपालगंज : डीपीओ जिला सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण द्वारा बार-बार बाल पंजी निर्धारण के तहत समेकन मांगने के बावजूद चार बीइओ विजयीपुर, भोरे, हथुआ तथा उचकागांव के द्वारा अब तक उसे जमा नहीं किया गया है. डीपीओ ने कहा कि इसके कारण अगला बजट बनाने में बांधा पहुंच रही है.
डीपीओ ने कहा कि समेकन से ही विद्यालयों छोड़ चुके बच्चे तथा अनामांकित बच्चों की जानकारी प्राप्त होती है. शिक्षा विभाग विद्यालय छोड़ चुके या अनामांकित बच्चों के नामांकन के लिए विशेष व्यवस्था करेगा. डीपीओ ने कहा कि बरौली, पंचदेवरी, फुलवरिया तथा थावे के बीइओ द्वारा विद्यालय छोड़ चुके छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










