यज्ञ से विश्व शांति की हो रही कामना प्रवचन सुनने उमड़ रही श्रोताओं की भीड़संवाददाता. पंचदेवरी प्रखंड के मोतीपुर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. यज्ञ विश्व शांति की कामना के लिए कराया जा रहा. यज्ञ के तीसरे दिन आरणी मंथन के द्वारा अग्नि भगवान का प्रादुर्भाव हुआ. हवन यज्ञ के साथ आरंभ हो गया. सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मंत्रों के साथ हवन भी शुरू हो गया. यज्ञ में आये श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरे दिन मेला जैसा माहौल बना रहा. लक्ष्मीपुर मठ के संत राम शरण त्यागी के सान्निध्य में आरंभ महायज्ञ में गोरखपुर के प्रवचनकर्ता विजय लक्ष्मी तथा डॉ राम अवध शुक्ल की प्रवचन सुनने के लिए कई प्रखंडों के लोग पहुंच रहे हैं. इस यज्ञ के आचार्य डॉ पंकज शुक्ला नागपुर से पहंुच कर सहस्त्र चंडी महायज्ञ को वैदिक मंत्रों से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया है. यज्ञ में मुख्य रूप से ब्रजकिशोर राय, नंदकिशोर राय, रंजीत राय, व्यास शर्मा, डोमा शर्मा, दुधनाथ राय, अवध शर्मा, जीव दयाल शर्मा, श्रीराम खरवार की भूमिका प्रमुख है.
सहस्त्र चंडी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ इलाका
यज्ञ से विश्व शांति की हो रही कामना प्रवचन सुनने उमड़ रही श्रोताओं की भीड़संवाददाता. पंचदेवरी प्रखंड के मोतीपुर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. यज्ञ विश्व शांति की कामना के लिए कराया जा रहा. यज्ञ के तीसरे दिन आरणी मंथन के द्वारा अग्नि भगवान का प्रादुर्भाव हुआ. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement