40 जगहों पर लगाये गये रिफ्लेक्टिव बोर्ड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : शीतलहर के साथ बढ़ रही वाहनों की दुर्घटना को रोकने के लिए शहर के चौक-चौराहों और डेंजर इंट्री प्वाइंट पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाये जा रहे हैं. शहर के ऐसे 40 डेंजर प्लाइंट का चयन किया गया है, जहां रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाये जा रहे हैं. दुर्घटना को रोकने के लिए यह बोर्ड काफी कारगर […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शीतलहर के साथ बढ़ रही वाहनों की दुर्घटना को रोकने के लिए शहर के चौक-चौराहों और डेंजर इंट्री प्वाइंट पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाये जा रहे हैं. शहर के ऐसे 40 डेंजर प्लाइंट का चयन किया गया है, जहां रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाये जा रहे हैं.
दुर्घटना को रोकने के लिए यह बोर्ड काफी कारगर साबित होगी. परिवहन विभाग की पहल पर समाजसेवी ‘हेलमेटमैन’ शाहिद इमाम की ओर से यह बोर्ड लगाये जा रहे हैं.
40 फीसदी दुर्घटना संकेतक नहीं होने से होती है : हेलमेटमैन : हेलमेटमैन के नाम से प्रचलित शाहिद इमाम ने कहा कि शहर में 40 फीसदी दुर्घटनाएं संकेतक नहीं होने की वजह से होती है. बाहर से आनेवाले लोगों को यू-टर्न का संकेतक नहीं दिखाई देता, जिसके कारण दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. इसलिए संकेतक के जरिये दुर्घटना रोकने के लिए पहल की जा रही है.
यहां लगा रिफ्लेक्टिव बोर्ड : शहर के तुरकहां पुल, मौनिया चौक, जादोपुर चौक, आंबेडकर चौक, बंजारी मोड़, घोष मोड़ समेत करीब 40 ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाये जा रहे हैं. कई जगहों पर बोर्ड लगाने का काम पूरा हो चूका है. यह बोर्ड समाजसेवी ‘हेलमेटमैन’ की ओर लगाये जा रहे हैं.
रिफ्लेक्टिव बोर्ड से क्या-क्या होंगे फायदें
रिट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगने से रोड साइड खड़े वाहनों को रात या कोहरे में भी दूर से देखा जा सकेगा
कोहरे में विजिबिलिटी कम होने पर भी साइन दिखाई देगा
साइन दिखने की वजह से एक्सीडेंट कम होगा
यह सड़क हादसे को रोकने में काफी मददगार साबित होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










