शराबबंदी का अध्ययन करने आज आयेगी 5 सदस्यीय टीम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : जिले में शराबबंदी कानून के अध्ययन करने गुरुवार के दिन राजस्थान की पांच सदस्यीय टीम जिले में पहुंचेगी. टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी अध्ययन के दौरान जिले में शराब की जांच व शराब फैक्टरी में कैसे इथेनॉल का निर्माण कर कंपनी मुनाफा कमा रही है इसकी भी जानकारी लेगी. राजस्थान से आने […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जिले में शराबबंदी कानून के अध्ययन करने गुरुवार के दिन राजस्थान की पांच सदस्यीय टीम जिले में पहुंचेगी. टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी अध्ययन के दौरान जिले में शराब की जांच व शराब फैक्टरी में कैसे इथेनॉल का निर्माण कर कंपनी मुनाफा कमा रही है इसकी भी जानकारी लेगी. राजस्थान से आने वाली टीम के साथ जिला उत्पाद विभाग की टीम भी रहेगी. इस दौरान उत्पाद पुलिस टीम शराबबंदी कानून लागू होने के बाद आयी परेशानी व उससे निजात पाने के तरीके भी बतायेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
टीम बलथरी चेकपोस्ट पर हो रही शराब जांच, जिले में हो रही उसकी मॉनीटरिंग, गांव में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तरीके व अन्य चीजों की भी अध्ययन करेगी. इसके अलावा टीम के सदस्य लोगों से भी बात कर शराबबंदी कानून के बारे में इनपुट लेंगे. उसके बाद टीम के सदस्य बैकुंठपुर के राजापट्टी कोठी स्थित सोनासती ऑगेनिक कंपनी में जाकर कैसे शराबबंदी के बाद इथेनॉल बनाकर कंपनी मुनाफा कमा रही है इसकी भी जानकारी लेंगे.
इसके अलावा अन्य जगहों पर भी टीम के सदस्यों के जाने की संभावना जतायी जा रही है. उत्पाद इंस्पेक्टर सह चेकपोस्ट प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शराबबंदी को अध्ययन करने राजस्थान से पांच सदस्यीय टीम के आने की सूचना मिली है. इस दौरान टीम के सदस्यों के साथ उत्पाद पुलिस को तैनात रहने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन