गोपालगंज की 11 अपराजिताएं सम्मानित, जुटे हजारों लोग
Updated at : 19 Nov 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : सोमवार की शाम मिंज स्टेडियम में अपराजिताओं को सम्मान मिला, तो फिजां खिल उठीं. मिंज स्टेडियम पल-पल इतिहास रचता चला गया. अपराजिताओं के सम्मान में पूरा शहर उमड़ पड़ा. मौका था जिले की वैसी महिलाओं के सम्मान का जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग, तपस्या और कड़ी मेहनत कर न सिर्फ मुकाम हासिल किया है, […]
विज्ञापन
गोपालगंज : सोमवार की शाम मिंज स्टेडियम में अपराजिताओं को सम्मान मिला, तो फिजां खिल उठीं. मिंज स्टेडियम पल-पल इतिहास रचता चला गया.
अपराजिताओं के सम्मान में पूरा शहर उमड़ पड़ा. मौका था जिले की वैसी महिलाओं के सम्मान का जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग, तपस्या और कड़ी मेहनत कर न सिर्फ मुकाम हासिल किया है, बल्कि इन पर जिले को भी नाज है. उन्हें सामाजिक सरोकार के तहत आपके अपने अखबार प्रभात खबर ने अपराजिता महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया.
प्रभात खबर की ओर से आयोजित समारोह में जैसे ही इन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया़ सम्मान पाने वाली महिलाओं ने कला, सामाजिक सेवा, खेल, शिक्षा जगत, न्यायिक और नारी सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य किया है. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एडीजे पांच विश्वविभूति गुप्ता, डीएम अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता पिंकी शर्मा, सदर एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार, आनंदम बिहार के एमडी विनय कुमार जायसवाल व दिलीप कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




