कांग्रेस जिला महासचिव को अपराधियों ने मारी गोली
Updated at : 29 Oct 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : कांग्रेस के जिला महासचिव धनराज सिंह को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात विशंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव की है. घायल 62 वर्षीय धनराज सिंह को सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है. वारदात के बाद इलाके में दहशत है. परिजनों ने बताया कि धनराज सिंह दीपावली के […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कांग्रेस के जिला महासचिव धनराज सिंह को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात विशंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव की है. घायल 62 वर्षीय धनराज सिंह को सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है. वारदात के बाद इलाके में दहशत है. परिजनों ने बताया कि धनराज सिंह दीपावली के दिन दोपहर के तीन बजे अपने खेत में फसल देखने गये थे.
इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी. आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी से होकर सीने में गोली फंस जाने की रिपोर्ट देते हुए लखनऊ रेफर कर दिया. वहीं विशंभरपुर थाने की पुलिस को अबतक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.
अपराधियों की गोली के शिकार हुए कांग्रेस के जिला महासचिव का डेढ़ दशक पहले जंगल पार्टी (दस्यु गिरोह) से संबंध था. अपराध की दुनिया से बाहर निकले धनराज सिंह ने राजनीति में पैठ जमानी शुरू की. कांग्रेस ने बतौर जिला महासचिव के पद पर मनोनीत करने के लिए अनुशंसा की. इसके बाद से इलाके में नेता के रूप में अपनी छवि बनाने में जुटे हुए थे.
गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अल्टीमेटम
जिला महासचिव को गोली मारने की सूचना से कांग्रेस नेताओं में आक्रोश व्याप्त है. जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर ने कहा कि पुलिस अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करे. कांग्रेस ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पीड़ित परिजनों को जिला प्रशासन अविलंब सुरक्षा मुहैया कराये. कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव प्रेमनाथ राय शर्मा, महासचिव अनिल शास्त्री आदि ने इसकी निंदा की है.
बंद रहता है थानेदार का सरकारी नंबर
परिजनों का कहना था कि विशंभरपुर थाने का सरकारी नंबर 9431822472 अक्सर बंद रहता है. इसके कारण यहां के लोगों को परेशानी होती है. पुलिस को समय पर सूचना देने में परेशानी होती है. वारदात के दिन भी मोबाइल बंद था. सोमवार को भी कई लोगों ने सरकारी नंबर पर कॉल किया तो स्विच ऑफ मिला.
हो रही कार्रवाई : एसडीपीओ
पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है. घायल का बयान दर्ज नहीं हो सका है, इसलिए अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. घायल का बयान लेने के लिए पुलिस को अस्पताल भेजा जायेगा.
नरेश पासवान, सदर एसडीपीओ, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




