अरार चौक से कॉन्ट्रैक्ट किलर पिस्तौल के साथ हुआ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 1:25 AM
विज्ञापन
गोपालगंज : नगर थाने की पुलिस ने अरार चौक पर छापेमारी कर कॉन्ट्रैक्ट किलर शरीफ सांईं को पिस्तौल और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसकी तलाश बगहा पुलिस को पिछले छह माह से थी. गिरफ्तार शरीफ सांईं हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था. बिहार के अलावा यूपी के भी अापराधिक गैंग से […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नगर थाने की पुलिस ने अरार चौक पर छापेमारी कर कॉन्ट्रैक्ट किलर शरीफ सांईं को पिस्तौल और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसकी तलाश बगहा पुलिस को पिछले छह माह से थी. गिरफ्तार शरीफ सांईं हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था. बिहार के अलावा यूपी के भी अापराधिक गैंग से इसके गहरे संबंध होने की बात सामने आयी है.
नगर थाने में गुरुवार की देर शाम पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि पुलिस कप्तान मनोज तिवारी को मिली सूचना के बाद नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, शशिरंजन कुमार एवं पुलिस बल के साथ शहर के अरार चौक में छापेमारी की गयी, जहां से गुलाब सांईं के पुत्र शरीफ सांईं को गिरफ्तार किया गया.
उससे कड़ी पूछताछ में सामने आया कि वह कॉन्ट्रैक्ट किलर का काम करता है. छह माह पूर्व पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिले के भितहा थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता जुबैर आलम की हत्या कर फरार हो गया था. पुलिस ने बगहा पुलिस को इसकी सूचना दी. भितहा से थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार चौधरी की टीम पहुंची और उसे अपने कब्जे में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया.
लालटेन सांई चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार : अरार चौक से शरीफ सांईं के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके भाई लालटेन सांईं और उसका साथी शहाबुद्दीन सांई के साथ गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी की एक बाइक जब्त की गयी है. तीनों मूल रूप से बरौली थाने के देवापुर गांव के स्थायी निवासी बताये जा रहे हैं. पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.
मोबाइल के कॉल डिटेल को खंगाल रही पुलिस
एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि शरीफ सांईं के मोबाइल के कॉल डिटेल को पुलिस खंगाल रही है. दुबला-पतला शरीफ सांईं को देखने से नहीं लगेगा कि इतना बड़ा हत्यारा हो सकता है. इसको कई लोगों का संरक्षण प्राप्त है. इसके संबंधों को पता कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसका अरार चौक पर ही रहनेवाली आॅरकेस्ट्रा कलाकार से संबंध था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










