हड़ताल पर गये सफाईकर्मी, सड़कों पर पसरा कचरा, हो रही परेशान

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गयी. कर्मियों के आंदोलन के कारण मुख्य सड़कों को छोड़कर अन्य सड़क व मुहल्ले में कचरा पड़ा रहा. हड़ताल के दौरान सफाईकर्मियों ने आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त करने, संविदा के कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी 18 हजार निर्धारित करन, दैनिक मजदूरों को उपस्थिति के अनुसार वेतन […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गयी. कर्मियों के आंदोलन के कारण मुख्य सड़कों को छोड़कर अन्य सड़क व मुहल्ले में कचरा पड़ा रहा. हड़ताल के दौरान सफाईकर्मियों ने आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त करने, संविदा के कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी 18 हजार निर्धारित करन, दैनिक मजदूरों को उपस्थिति के अनुसार वेतन देने, वर्ष 2016 जुलाई से लेकर वर्ष 2019 जुलाई तक का उपस्थिति चार्ट और इपीएफ कटौती का वितरण मुहैया कराने समेत 12 सूत्री मांगों की आवाज उठायी. हड़ताल का समर्थन करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि राज्य सरकार को आउटसोर्सिंग के प्रथा को समाप्त कर हड़ताल को समाप्त कराना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
शिवनाथ यादव ने कहा कि सफाईकर्मियों का मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कार्यपालक पदाधिकारी को दिया जा रहा है, लेकिन उन्होंने लेने से इन्कार कर दिया. माले नेता विद्या सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार मजदूर विरोधी है. आज पूरा विश्व आर्थिक संकट के दौर में है. फैक्टरियों को बंद कर मजदूरों को बेरोजगार किया जा रहा है. सफाई मजदूरों को जितेंद्र पासवान, सुभाष पटेल आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन