गोपालगंज के बथुआ बाजार में कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दोनों हमलावरों का अलग-अलग तस्वीर, घटनास्थल पर पुलिस की तस्वीर

श्रीपुर थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार-श्रीपुर कांटा बाजार मुख्य पथ पर कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार यादव पर दो हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. ग्रामीणों की मदद से हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj businessman attack: श्रीपुर थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार-श्रीपुर कांटा बाजार मुख्य पथ पर लक्षण टोला गांव के समीप दो हमलावरों ने कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान से लौटने के दौरान किया हमला

घायल व्यवसायी अमित कुमार यादव ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान कल्याणपुर हाई स्कूल के समीप है. वे बथुआ बाजार से खरीदारी कर अपनी दुकान की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान लक्षण टोला के समीप दो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और पीठ पर चाकू से कई वार कर दिये.

अमित ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगायी. उनकी चीख-पुकार सुनकर श्रीपुर कांटा बाजार की ओर से आ रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने भाग रहे दोनों हमलावरों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

दोनों हमलावरों का अलग-अलग तस्वीर, घटनास्थल पर पुलिस की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया और घायल व्यवसायी को अपनी गाड़ी से फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया.

थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के साहेबगंज डेरवा निवासी अनवर अंसारी के पुत्र नसीम अंसारी और गिदहा गांव निवासी स्व. मुनीलाल राम के पुत्र अजीत कुमार राम के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है, जबकि व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन