कल से हड़ताल पर जायेंगे डॉक्टर
Updated at : 27 Aug 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब जिला स्वास्थ्य प्रबंधक व डॉक्टर के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान दोनों को चोट आयी. घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गुट में तनाव बढ़ गया है. सोमवार को डॉक्टरों ने बैठक कर डीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब जिला स्वास्थ्य प्रबंधक व डॉक्टर के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान दोनों को चोट आयी. घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गुट में तनाव बढ़ गया है. सोमवार को डॉक्टरों ने बैठक कर डीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की.
डीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गयी है. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ आफताब आलम ने डीपीएम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
इस मामले में डॉक्टर की ओर से नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है, जिसमें डीपीएम की पिटाई से कान पर गंभीर चोट आने का आरोप है.
वहीं डीपीएम अरविंद कुमार झा ने डॉक्टर पर पहले हाथ उठाने का आरोप लगाया है. नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने कहा कि मामले में डॉक्टर के द्वारा आवेदन दिया गया है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर सिंह ने मामले में जांच करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




