प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित करेगा प्रभात खबर
Updated at : 26 Jul 2019 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को होगा. शहर के आंबेडकर भवन में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. देश के ख्याति प्राप्त विद्वान जिले के बड़े मंच से विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. बिहार बोर्ड की 10वीं […]
विज्ञापन
गोपालगंज : प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को होगा. शहर के आंबेडकर भवन में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. देश के ख्याति प्राप्त विद्वान जिले के बड़े मंच से विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. बिहार बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 80 फीसदी अंक तथा स्कूल के टॉप थ्री रैंक पानेवाले सभी छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे.
सीबीएसइ 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक पानेवाले सभी छात्रों आमंत्रित किया गया है. संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मौलवी व फोकानिया की परीक्षा में बेहतर अंक पानेवाले छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगी. प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है. वहीं स्वागत कार्यक्रम को लेकर बिहार विकास विद्यालय की छात्राओं ने तैयारी तेज कर दी है.
कार्यक्रम के प्रायोजक
समारोह के प्रमुख प्रायोजक हरिओम फिड्स के शिव गंगा पशु आहार, सुमन हॉस्पिटल, आइटी केयर एंड आइटी एकेडमी, न्यू ज्ञानलोक कंपीटिशन स्कूल, ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल, भोला प्रसाद सिंह कॉलेज भोरे, निर्मला कैथोलिक स्कूल, सायंस कोचिंग इंस्टीट्यूट, टी एंड टी दक्ष पब्लिक स्कूल, बीपीएस पब्लिक स्कूल, ज्ञान दर्शन शिशु पब्लिक स्कूल, यूनिक चिल्ड्रेंस स्कूल, शताक्षी सिविल सर्विसेज एकेडमी, बिहार विकास विद्यालय, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भोरे, प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरे, सीबीएसइ पब्लिक स्कूल बसडिला, एसएस पब्लिक स्कूल दिघवा दुबौली, ए-टू हॉस्पिटल, बीबीसी मिशन पब्लिक स्कूल बरौली, सेंट जौंस स्कूल सासामुसा, डॉ नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल, आचार्य सुदर्शन सेंट्रल स्कूल, जेबी हॉस्पिटल एंड स्टोन क्लिनिक, श्री बालाजी स्टील एवं एल्यूमिनियम फर्नीचर हाउस, सोना इंजीकॉम, जगरनाथ सेवा संस्थान आदि शामिल हैं.
सुबह नौ बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
आंबेडकर भवन में छात्रों का रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से शुरू हो जायेगा. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं. वैसे छात्र-छात्राएं, जिनका नाम सूची में नहीं है, वे कार्यक्रम स्थल पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए बोर्ड परीक्षा के अंकपत्र का फोटो स्टेट लाना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




