पॉकेटमारी कर भाग रहे युवक को पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : बुधवार को कोर्ट परिसर स्थित स्टांप काउंटर पर पॉकेटमारी कर रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. दो-हाथ लगाने के बाद उसे नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोर्ट परिसर में बुधवार की दोपहर एक बजे पंचदेवरी के राजन कुमार अपने भाई रत्नेश कुमार के कागजात […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बुधवार को कोर्ट परिसर स्थित स्टांप काउंटर पर पॉकेटमारी कर रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. दो-हाथ लगाने के बाद उसे नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोर्ट परिसर में बुधवार की दोपहर एक बजे पंचदेवरी के राजन कुमार अपने भाई रत्नेश कुमार के कागजात को तैयार कराने के लिए स्टांप खरीद रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसी दौरान पॉकेटमार उनके पीछे सटा और भागने लगा, तभी उनके भाई रत्नेश को शक हुआ और उसने दौड़कर उसे पकड़ लिया. इधर, राजन के पॉकेट से 10 हजार रुपये और एटीएम कार्ड गायब थे.
पॉकेटमार की तलाशी ली गयी तो उसके पास रुपये और एटीएम कार्ड मिला. इसकी सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पॉकेटमार ने अपना नाम मंसूर आलम हरखुआ का निवासी बताया. बाद में वह सीवान तो कभी मोतिहारी का निवासी बताने लगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन