आग की लपटों से खाक हो सकता है दफ्तर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : सरकारी व गैरसरकारी संस्थान आग से खेल रहे हैं. इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा. भवनों में अग्निशमन यंत्र तथा पानी की व्यवस्था नहीं है. इस कारण भवनों को क्षति तो होगी ही लोगों पर भी खतरा मंडरा रहा है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिल तिवारी के मुताबिक […]
विज्ञापन
गोपालगंज : सरकारी व गैरसरकारी संस्थान आग से खेल रहे हैं. इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा. भवनों में अग्निशमन यंत्र तथा पानी की व्यवस्था नहीं है. इस कारण भवनों को क्षति तो होगी ही लोगों पर भी खतरा मंडरा रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिल तिवारी के मुताबिक सार्वजनिक संस्थानों व बहुमंजिला निजी भवनों में अग्निशमन यंत्र का होना जरूरी है. इसके लिए सरकार ने कड़े नियम भी बनाये हैं तथा कई तरह के मानदंड निर्धारित किये गये हैं.
शहर में ऐसे सैकड़ों भवन, कार्यालय, कॉम्प्लेक्स हैं, जिनमें अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. इतना ही नहीं जिले की अन्य जगहों पर भी अग्नि सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जा रही है. इससे हादसा होने का भय बना रहता है.
नियुक्त करना है अग्निशमन पदाधिकारी
केंद्र सरकार के एनबीसी पार्ट चार 2016 के क्लॉज 4.10.1 के अनुसार किसी भी अस्पताल सेनोटोरिया, कास्टोडियल संस्थान एवं मेंटल संस्थानों में जिनकी ऊंचाई 15 मीटर से अधिक हो, उनमें तीन वर्ष अनुभव वाले अग्निशमन पदाधिकारी की नियुक्ति करनी है, ताकि अग्निसुरक्षा का समुचित प्रबंध हो सके तथा खतरों से बचा जा सके. लेकिन, जिले में इस तरह की कोई नियुक्ति नहीं की गयी है.
बहुमंजिली इमारतों सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में फायर सेफ्टी के तहत सभी तल पर फायर एक्सटिंग्शर तथा हॉज बॉक्स की व्यवस्था करनी है, ताकि आग लगने की सूरत में अविलंब इन उपकरणों के माध्यम से उस पर काबू पाया जा सके. इन भवनों में फायर कंट्रोल रूम का भी निर्माण किया जाने का नियम है, ताकि वहां से फायर सेफ्टी के लिए सुविधाजनक तरीके से कार्य किया जा सके.
नियम के अनुसार अस्पतालों सहित अन्य सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा बहुमंजिले निजी भवनों में भी फायर अलार्म सिस्टम लगाना जरूरी है, दुर्घटना की जानकारी मिल सके और उस पर अविलंब कार्रवाई की जा सके.
शहर में हुए अग्निकांड
जादोपुर स्थित सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा में आग लगने पर नहीं थी फायर मशीन
तुरकहां टोला में पिछले वर्ष घर में लगी आग में मां-बेटी की हो गयी थी मौत
मौनिया चौक स्थित प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था
सरेया मोहल्ले में आग से एक महिला की मौत हो गयी थी, जबकि दो जख्मी थे
ज्ञान लोक स्कूल के हॉस्टल में लगी थी भीषण आग, जाम में फंस गयी थी दमकल
चंद्रगोखुल रोड में पेंट दुकानदार के घर में लगी आग, दो लोग हुए थे आग से जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन