ePaper

पूर्व प्रमुख व पूर्व सरपंच के बीच मारपीट

Updated at : 06 Feb 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व प्रमुख व पूर्व सरपंच के बीच मारपीट

थावे : स्थानीय थाना क्षेत्र के विदेशी टोला में एक तिलक समारोह में थावे प्रखंड के पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव और उचकागांव थाना के पाखोपाली निवासी पूर्व सरपंच लायक हुसैन के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में […]

विज्ञापन

थावे : स्थानीय थाना क्षेत्र के विदेशी टोला में एक तिलक समारोह में थावे प्रखंड के पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव और उचकागांव थाना के पाखोपाली निवासी पूर्व सरपंच लायक हुसैन के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थाने में दिये गये आवेदन में शिवस्थान निवासी पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि वे विदेशी टोला गांव में एक तिलक समारोह में भाग लेने गये थे. वापस घर जाते समय उचकागांव थाना के पाखोपाली निवासी लायक हुसैन और उनके साथ पांच अज्ञात लोगों ने रोककर गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट की गयी. इस दौरान सोने की चेन व 25 हजार रुपये लूट लिये जाने का आरोप है. घटना में पूर्व प्रमुख का भतीजा भी जख्मी हो गया. दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

दूसरी तरफ पूर्व सरपंच लायक हुसैन ने आरोप लगाया है कि विदेशी टोला में तिलक समारोह में भाग लेने गया था. जैसे ही समारोह में मुख्य गेट पर पहुंचा, पूर्व प्रमुख उद्धव यादव एवं उनके पुत्र गाली देने लगे. विरोध करने पर रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया. पूर्व सरपंच का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि दोनों तरफ से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन