चेक पोस्ट पर अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट : थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी टीम का नेतृत्व परिवहन विभाग के पदाधिकारी भूपेंद्र यादव कर रहे थे. अधिकारियों ने जांच के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. इसमें […]

विज्ञापन

कुचायकोट : थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी टीम का नेतृत्व परिवहन विभाग के पदाधिकारी भूपेंद्र यादव कर रहे थे. अधिकारियों ने जांच के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. इसमें वाहनों के आवागमन व असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी ली गयी. साथ ही परिवहन विभाग से जुड़े सभी कर्मियों को राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया. इसके बाद अधिकारियों की टीम ने उत्पाद विभाग के तहत तैनात कर्मियों को विशेष चौकसी बरतने के साथ-साथ शराब तस्करों का धर-पकड़ करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही यहां स्थापित पुलिस चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस चेक पोस्ट पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर असामाजिक तत्वों की पहचान की गयी. अधिकारियों ने चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया कि एनएच छोड़कर किसी तरह के दो पहिया वाहन परिवहन विभाग के बैरियर पर आते हैं तो उन्हें असामाजिक तत्व मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार दास व एसडीसी परमानंद साह सहित पुलिस और सैप के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन