33 हजार केवीए लाइन में आयी खराबी

Published at :04 Oct 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
33 हजार केवीए लाइन में आयी खराबी

गोपालगंज : विगत एक पखवारे से विद्युत आपूर्ति का भंग होना जारी है. कभी ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहा है, तो कभी 33 हजार केवीए लाइन में गड़बड़ी आ रही है. बिजली अापूर्ति में बार-बार आ रही गड़बड़ी के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. एक बार फिर सोमवार की मध्य रात्रि से मंगलवार को दिन 11.30 बजे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : विगत एक पखवारे से विद्युत आपूर्ति का भंग होना जारी है. कभी ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहा है, तो कभी 33 हजार केवीए लाइन में गड़बड़ी आ रही है. बिजली अापूर्ति में बार-बार आ रही गड़बड़ी के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. एक बार फिर सोमवार की मध्य रात्रि से मंगलवार को दिन 11.30 बजे तक पूर्वांचल अंधेरे में रहा.

33 हजार केवीए लाइन में आयी गड़बड़ी के कारण बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर में 10 घंटे तक विद्यतु आपूर्ति बाधित रही. विगत एक पखवारे में बिजली आपूर्ति पर नजर दौड़ायी जाये, तो पांच-छह दिनों को छोड़ कर शेष दिन बिजली आपूर्ति के घंटे सामान्य रहे हैं. 17 सितंबर को पावर सब स्टेशन का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से शहर में आठ दिनों तक पांच से छह घंटे बिजली मिली.

21 सितंबर की शाम आंधी आने से पूरे जिले में 14 घंटे तक आपूर्ति भंग रही. इधर रविवार और सोमवार को ताजिया और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर संभावित खतरे को देखते हुए आपूर्ति भंग कर दी गयी. सोमवार की रात 33 हजार केवीए में गड़बड़ी आने के कारण पूर्वांचल के उपभोक्ताओं को 10 घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी.

एक पखवारे में आपूर्ति
17 सितंबर से 24 सितंबर तक – 5-6 घंटे
25 से 30 सितंबर तक – 15-16 घंटे
एक और दो अक्तूबर को – 7 घंटे
क्या कहता है विभाग
ट्रांसफॉर्मर खराब होने और तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति में कमी आयी है. इसके बावजूद युद्ध स्तर पर काम करा कर आपूर्ति बहाल की गयी है. विभाग की तरफ से प्रयास है कि उपभोक्ताओं को अधिक-से-अधिक सुविधा मिले.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन