आंगना लिपा के चौका पुरा के, तोहरा के बोलइले बानी...

थावे : थावे जंक्शन पर जीआरपी और ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सप्तमी के दिन देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जीआरपी प्रभारी अरुण देव राय ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को चुनरी […]
थावे : थावे जंक्शन पर जीआरपी और ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सप्तमी के दिन देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जीआरपी प्रभारी अरुण देव राय ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को चुनरी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गायिका राज नंदनी द्वारा किया गया.
राजनंदनी ने आंगना लिपा के चौका पुरा के, जा तार थावे के मेला हो हमारा के छोड़ के अकेला हो और जय मैया थावे वाली जय मैया शेरा वाली, साथ ही कई भक्ति गीत पर श्रोता झूम उठे. वही गायक रामाश्रय यादव द्वारा जल्दी से आवे के मुस के सवरिया, हथिया के मुह पवलआ मानुष के तनवा आदि गीतों पर श्रोता झूमते रहे. मौके पर राकेश सिंह, उमेश शर्मा, गप्पू गुप्ता, मुकेश कुमार, राजनारायण सिंह, उमेश यादव, अशोक कुमार गुप्ता सहित जी आर पी पुलिस रेलकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
वहीं दूसरी तरफ श्रीश्री नवजोत दुर्गा पूजा समिति नव युवक दल शिव स्थान रेलवे ढाला के पश्चिम भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकार निरंजन निराला, भुआल भुआली, मसूरी लाल यादव एवम अन्य कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




