लेह में गोपालगंज के NSG कमांडो की सड़क हादसे मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

सैन्य अफसरों की ओर से गुरुवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की जानकारी परिजनों को दी गयी है. सैन्य सम्मान के साथ दीपक कुमार सिंह का अंत्येष्टि की जायेगी.

विज्ञापन

बरौली (गोपालगंज): नगर पर्षद के वार्ड 10 निवासी प्रह्लाद सिंह के बेटे एनएसजी कमांडो दीपक कुमार सिंह की मौत लेह में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे दीपक कुमार सिंह स्वयं गाड़ी चला रहे थे और कुछ अन्य कमांडो के साथ ट्रेनिंग कैंप में जा रहे थे. अचानक उनकी गाड़ी भीषण बर्फबारी में फिसल कर गहरे ढलान में गिर पड़ी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीपक कुमार सिंह की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि उनके अन्य चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना लेफ्टिनेंट परवीन डोगरा ने दीपक के पिता प्रह्लाद सिंह काे दी. बेटे की मौत की खबर जैसे ही प्रह्लाद सिंह काे मिली, कुछ देर तक वे अवाक रह गये. उनको विश्वास ही नहीं हुआ कि उनका मंझला बेटा, जो देश की सेवा करने के जज्बे के साथ करीब एक माह पहले लेह में अपनी ड्यूटी पर गया था.

सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

सैन्य अफसरों की ओर से गुरुवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की जानकारी परिजनों को दी गयी है. सैन्य सम्मान के साथ दीपक कुमार सिंह का अंत्येष्टि की जायेगी.

हादसे में चार जवान गंभीर रूप से घायल

परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे दीपक कुमार सिंह स्वयं गाड़ी चला रहे थे. साथ में कुछ अन्य कमांडो थे जो ट्रेनिंग कैम्प में जा रहे थे. भीषण बर्फबारी की वजह से अचानक से उनकी गाड़ी का चक्का फंस गया और वाहन गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसा होने के बाद मौके पर ही दीपक कुमार सिंह की मौत हो गयी, जबकि अन्य चार जवानों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन