LIVE मौत देखकर गर्लफ्रेंड के उड़े होश, जानिये बॉयफ्रेंड ने क्यों लगाया गले में फंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2022 4:23 PM
तुम रूठी रहो, मैं मनाता रहूं तो मजा जीने का और भी आता है.. हिंदी सिनेमा का यह गीत शायद हर प्रेमी के नशीब में नहीं होता है. रूठी प्रेमिका को मनाने में लगे एक प्रेमी की जान चली गयी.
पटना. तुम रूठी रहो, मैं मनाता रहूं तो मजा जीने का और भी आता है.. हिंदी सिनेमा का यह गीत शायद हर प्रेमी के नशीब में नहीं होता है. रूठी प्रेमिका को मनाने में लगे एक प्रेमी की जान चली गयी. विडियो कॉल पर तरह तरह से नाराज प्रेमिका को मनाते हुए एक प्रेमी ने जो आखिरी तरीका अपनाया, वो जानलेवा साबित हुआ.
प्रेमिका देखती रह गयी और प्रेमी फंदे से झूलता रहा. वो जान बचाने के लिए हाथ पांव फेंकता रहा, लेकिन प्रेमिका चाह कर भी उसका हाथ न थाम सकी. धीरे-धीरे उसका शरीर शांत हो गया. प्रेमिका ने जब तक उसके पड़ोसी को फोन पर बताया और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, बहुत देर हो चुकी थी. दिल को दहला देने वाली घटना पटना के अथमलगोला इलाके की है. इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. वही इलाके के लोग भी सकते में हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच मतभेद हो गया और प्रेमिका रूठ गयी. प्रेमी अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए एक पर एक जतन करता रहा, लेकिन प्रेमिका मानने को तैयार नहीं थी. काफी देर तक दोनों के बीच रूठने और मनाने का खेल चलता रहा. फिर युवक को लगा कि शायद गले में फंदा देखकर वो मान जायेगी. उसने गले में फंदा फंसा लिया और कहने लगा कि यदि नहीं मानोगी तो आत्महत्या कर लेंगे.
युवक की धमकी पर प्रेमिका कुछ कहने ही जा रही थी कि अचानक युवक के हाथ से मोबाइल छूट गया. प्रेमिका के सकारात्मक भाव ने उसे इतना उतावला कर दिया कि बिना गले पर ध्यान दिये वो मोबाइल लेने के लिए टेबुल से नीचे कूद गया. टेबल से कूदते ही गले में लगा फांसी का फंदा कसा गया. वो हाथ पांव फेंकता रहा, लेकिन लाइव वीडियो देख रही प्रेमिका चाह कर भी उसके हाथ को नहीं थाम पा रही थी. धीरे धीरे उसका शरीर शांत होता जा रहा है.
प्रेमिका ने किसी तरह प्रेमी के पड़ोसी को कॉल कर इस बात की जानकारी दी. पड़ोसी भागते हुए पहुंचे तो प्रेमी का शरीर शांत हो चुका था. लड़के के परिजन दौड़े भागे जब युवक के कमरे में पहुंचे तो वहां की स्थिति को देख पैर तले जमीन खिसक गयी. युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी इस मामले को प्रेम प्रसंग माना. पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है. होली के मौके पर हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










