ePaper

बिहारः मुजफ्फरपुर में युवती के यौन शोषण का अश्लील वीडियो वायरल, टूट गयी पीड़िता की शादी

Updated at : 08 Feb 2023 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः मुजफ्फरपुर में युवती के यौन शोषण का अश्लील वीडियो वायरल, टूट गयी पीड़िता की शादी

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में लिखा है कि चाय में नशीला पदार्थ मिले होने के कारण वह बेहोश हो गयी और आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए मेरे साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. उसी गांव के एक युवक ने पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया. इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया. फिर उसने वीडियो को वायरल (obscene video viral) करने की धमकी देकर कई महीनों तक युवती का यौन शोषण करता रहा. हद तो तब हो गयी जब युवती की शादी के बाद भी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ससुराल से मायके आने को कहा. जब युवती ने आने से मना किया तो आरोपित ने वीडियो वायरल कर दी.

वीडियो युवती के ससुराल में उसके पति व ससुर को भी भेज दिया. इसके बाद ससुराल वालों ने युवती पर चरित्रहीन का आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ते हुए उसे मायका भेज दिया. उसके बाद भी आरोपी युवक को चैन नहीं आया, तो युवती के पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर युवती को अपने पास बुलाया. पंचायत में भी आरोपी युवक लगातार वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को परेशान करने लगा. इससे तंग आकर युवती ने बेनीबाद ओपी में आवेदन दिया है.

युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि युवक उसके गांव का ही है. वह एक वर्ष पूर्व उसके घर दूध लाने जाती थी. लगातार आने-जाने के कारण उन दोनों के बीच दोस्ती हो गयी. एक दिन जब घर में उसकी मां नहीं थी तो उसने चाय पीने को दी. चाय में नशीला पदार्थ मिले होने के कारण वह बेहोश हो गयी. इसका फायदा उठाते हुए उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया. जब वह होश में आयी तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताने के बारे कही. इस पर युवक ने अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी या शिकायत करेगी तो यह वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे. इसके बाद लगातार ब्लैकमेलिंग कर आरोपी युवक ने कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया.

इसी दौरान जब उसकी शादी हो गयी तो युवक ने उसे अपने पास बुलाया. जब युवती ने इंकार कर दिया तो वीडियो को युवती के ससुराल के लोगों को भेज दिया. इसके कारण उसकी शादी टूट गयी. जब युवती अपने मां-बाप के घर आयी तो यहां भी लगातार तंग करने लगा. इसके बाद युवती मानसिक रूप से परेशान होने के बाद थाना पहुंची. बेनीबाद ओपी के प्रभारी अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन