Bihar Crime: पटना में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, शव को 10 किलो नमक के साथ दफनाया, डेड-बॉडी बरामद

युवती के साथ पहले जहानाबाद के होटल में दुष्कर्म किया गया था. उसके बाद लड़की द्वारा विरोध किये जाने पर उसकी हत्या कर दी गयी. शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पटना के दूर दराज इलाके में जमीन के नीचे शव को दफन कर दिया गया था.
पटना (फुलवारीशरीफ): अरवल जिला पुलिस ने 27 दिनों से लापता युवती के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र से जमीन खोदकर उसकी लाश बरामद कर ली. पुलिस ने हत्या के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसी की निशानदेही पर ही डेड बॉडी को बरामद किया गया.
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि युवती को पहले प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसके साथ जहानाबाद के होटल में दुष्कर्म किया गया. उसके बाद लड़की द्वारा विरोध किये जाने पर उसकी हत्या कर दी गयी. शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पटना के दूर दराज इलाके में जमीन के नीचे शव को दफन कर दिया गया था.
-
27 दिन से लापता थी अरवल की युवती
-
हत्यारे के भाई के साथ दो माह पहले तय हुई थी शादी
-
जानीपुर के गाजा चक महमदपुर गांव के पास जमीन खोद निकाला गया शव
-
बॉडी को जल्द गलाने के लिए शव पर डाल दिया था 10 किलो नमक
पुलिस के मुताबिक अरवल के रोजापर इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी दो माह पहले दिलावरपुर गांव के रंजीत कुमार से तय हुई थी. रंजीत ने आर्मी में क्लर्क के पद पर ज्वाइन किया था. फरवरी शादी होनी तय थी. इस बीच रंजीत के परिजन शादी करने में आनाकानी करने लगे. इस बीच युवती की बातचीत रंजीत के छोटे भाई विजेंद्र कुमार से होने लगी. 16 नवंबर को विजेंद्र ने युवती को मिलने के लिए अरवल बाजार में बुलाया. वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया.
जब युवती ने इसका विरोध किया और यह बात सबको बताने की धमकी दी, तो विजेंद्र ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजा चक महमदपुर गांव के पास जमीन में दफन कर दिया. इतना ही नहीं शातिर हत्यारे ने डेड बॉडी को जल्द से जल्द गलाने के लिए 10 किलो नमक भी शव पर डाल दिया. 27 दिनों के बाद जब युवती के शव को जमीन के अंदर से निकाला गया, तो केवल कंकाल बचा था.
अचानक युवती के लापता हो जाने से उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए थे. उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला. थक हार कर उन्होंने अरवल थाने में गुहार लगायी. अरवल के एएसपी के निर्देश पर बनी टीम ने छानबीन के दौरान पाया कि विजेंद्र ही युवती को कहीं ले गया है. जब विजेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने सारा राज उगल दिया.
विजेंद्र ने लड़की के साथ जहानाबाद के एक होटल में दुष्कर्म किया था. लड़की के विरोध के बाद उसकी हत्या कर दी. उसने शव को गाजा चक गांव के एक झाड़ीनुमा जमीन के नीचे दफन कर दिया. दफन करने से पहले विजेंद्र ने साक्ष्य मिटाने के लिए 10 किलो नमक शव पर छिड़क दिया- अरुण कुमार पांडे, सहायक दारोगा, जानीपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




