नहाने के दौरान पोखर में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

कुम्हारी गांव के समीप पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पडेय गांव के धनेश्वर मांझी के पुत्र 30 वर्षीय राजकुमार मांझी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

बाराचट्टी.

कुम्हारी गांव के समीप पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पडेय गांव के धनेश्वर मांझी के पुत्र 30 वर्षीय राजकुमार मांझी के रूप में की गयी है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार धान का बिचड़ा उखाड़ कर पोखर में नहाने गया था. इसी क्रम में वह गहराई में चला गया. इस दौरान उस पोखर में वह छटपटाने लगा. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा पोखर से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया . मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्री को छोड़ गया है. घटना के बाद उसकी पुत्री आठ साल की वैष्णो कुमारी ,पांच साल की वैष्णवी और तीन साल की वैशाली का रो-रो कर बुरा हाल था. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डाक्टर एस हक ने बताया कि राजकुमार को अस्पताल लाया गया. जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर, घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने शासन प्रशासन के लोगों से राहत की गुहार लगायी है.

B

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन