गोपालपुर के पास जीटी रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

जीटी रोड पर गोपालपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे की शिकार महिला की पहचान झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कालेश्वरी डाहा गांव की रहने वाली प्रमिला देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

शेरघाटी.

जीटी रोड पर गोपालपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे की शिकार महिला की पहचान झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कालेश्वरी डाहा गांव की रहने वाली प्रमिला देवी के रूप में हुई है. महिला अपने पति के साथ बाइक से शेरघाटी की ओर आ रही थी. तभी यह हादसा हुआ. अचानक हुई इस घटना के बाद मृतक के पति स्तब्ध है. वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ बाइक से शेरघाटी की ओर आ रही थी. तभी गोपालपुर गांव के पास यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना कैसे हुई तथा कि वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत हुई पुलिस जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन