गया जी : मंदिर में पूजा करने निकली थीं बिंदु देवी, रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत
घटना के बाद मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
गया जी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ, जहां मंदिर जा रही 45 वर्षीय महिला बिंदु देवी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के समीप हुई, जिससे परिजनों में गहरा मातम पसर गया है.
Wazirganj Train Accident Woman : गया जी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान हेमजा निवासी भरत यादव की पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है. यह हादसा रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के समीप हुआ.
आपके शहर में
मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा
प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि बिंदु देवी पूजा-अर्चना के लिए लाइनेश्वर महादेव मंदिर की ओर गई थीं. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने या उसके समीप रहने के क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गईं.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. मौके पर मौजूद एएसआई सरजू प्रसाद सिंह ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
परिजनों में पसरा मातम
महिला के मायके की पहचान दक्खिनगांव एवं ससुराल हेमजा गांव बताया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं ससुराल पक्ष के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी गई. महिला की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसर गया.
पुलिस कर रही आवश्यक कानूनी कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व बिन्दु देवी के मां की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी. पुलिस ने शव से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए