अब गांव में ही मिलेगा सुधा का दूध और अन्य उत्पाद, वजीरगंज में जीविका दीदी को मिला केंद्र; डीएम ने किया उद्घाटन
फोटो जीविका दीदी दुध बिक्री केन्द्र का उदघाटन करते जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
गया जी के वजीरगंज प्रखंड में 'जीविका सुधा बिक्री केंद्र' का शुभारंभ हुआ है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. इस पहल से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी गांव स्तर पर सुधा के उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे.
गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड के बिच्छा पंचायत स्थित सिकंदरपुर गांव में गुरुवार को जीविका एवं COMFED (मगध मिल्क यूनियन, सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उदघाटन किया गया.
आपके शहर में
केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जीविका दीदियां एवं जीविका कैडर मौजूद रहे.
मंजू देवी को सौंपी गई केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी
चयन प्रक्रिया के माध्यम से स्थानीय जीविका दीदी मंजू देवी को केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं सुधा के अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराना है.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जुली कुमारी ने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
Also Read : भोजपुर : बाढ़ के पानी में गुम हो गई सड़क, लोगों को सताया हादसे का डर; एडीएम ने दिया ये आदेश
'जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी.
उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में वजीरगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह, जीविका की प्रखंड परियोजना प्रबंधक जुली कुमारी, प्रबंधक पशुपालन प्रभात कुमार एवं क्षेत्रीय समन्वयक ब्यूटी रानी उपस्थित रहीं.
वहीं मगध मिल्क यूनियन (COMFED) की ओर से संघ के प्रबंधक, विपणन प्रभारी, विपणन सहायक तथा वितरक प्रतिनिधि गौतम कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
स्थानीय ग्रामीणों और जीविका दीदियों ने जताई खुशी
अधिकारियों ने केंद्र के सफल संचालन के लिए मंजू देवी को शुभकामनाएं दीं. मौके पर मौजूद जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने भी नई पहल की सराहना करते हुए मंजू देवी को बधाई दी.
ग्रामीणों को उम्मीद है कि केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में सुधा के दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता और महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए