100 लोगों की समस्याओं का समाधान

Published by : Roshan Kumar Updated At : 02 Feb 2026 7:41 PM

विज्ञापन

सबका सम्मान, जीवन आसान

विज्ञापन

सबका सम्मान, जीवन आसान मुख्य संवाददाता, गया जी. राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय तीन के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत नागरिकों की दैनिक जीवन संबंधी समस्याओं को कम करने और उनके जीवन को सरल बनाने के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में 100 से अधिक आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया. इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारियों ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाये. प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार और शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिलास्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में नागरिक अपनी शिकायतों का समाधान प्राप्त करने के लिए निर्धारित कार्य-स्थलों और कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों से मिल रहे हैं. अधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों और उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन ने पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी कार्यालयों में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से सजग और तत्पर है.

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन