गया जी : बांकेबाजार के भलुहार में मॉडल स्कूल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व स्कूल भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जी के बांकेबाजार प्रखंड के भलुहार में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअली इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्कूल के उद्घाटन में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के बांकेबाजार प्रखंड के भलुहार में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन और शुभारंभ समारोह के साथ रविवार की सुबह 10 बजे हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के सभी मॉडल स्कूल का वर्चुअल उद्घाटन किए जाने के बाद, इस विद्यालय का कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

अतिथियों ने संयुक्त रूप से काटा फीता

जिसके तहत पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामाशीष रामबरन, प्रमुख अबिता कुमारी, जिला पर्षद सदस्य बिंदु यादव, बीडीओ डॉ. उदय कुमार, प्रधानाध्यापिका बिंदु कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया. वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित अतिथियों को फूलमाला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित

इस विशेष मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह दांगी, मनीष कुमार, द्वारका प्रसाद, महेश्वर प्रसाद सिंह, रामबरन कुमार, प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : गया जी में विष्णुपद कॉरिडोर के साथ दशावतार मंदिर की तैयारी, भगवान विष्णु के 10 रूपों की लगेगी मूर्ति


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन