रक्षाबंधन 2026: इस रक्षाबंधन अपने भाई को वाटरप्रूफ लिफाफे में भेजिए राखी, डाकघरों में खुलेंगे स्पेशल काउंटर, जानिए कीमत

Updated:
विज्ञापन
लिफाफा की तस्वीर

लिफाफा की तस्वीर

Raksha Bandhan Waterproof Rakhi Envelope : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग ने विशेष इंतज़ाम किए हैं. अब बारिश के मौसम में भी राखी सुरक्षित भेजने के लिए वॉटरप्रूफ स्पेशल लिफाफे उपलब्ध होंगे. प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में स्पेशल राखी काउंटर भी खोले जाएंगे.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Waterproof Rakhi Envelope : रक्षाबंधन को लेकर गया डाक विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. बारिश के मौसम में राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाटरप्रूफ स्पेशल लिफाफा उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में स्पेशल राखी काउंटर भी खोले जाएंगे.

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष तैयारी

रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाइयों तक राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत वाटरप्रूफ स्पेशल लिफाफा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में भी राखी सुरक्षित रहे.

10 और 15 रुपये में मिलेगा स्पेशल लिफाफा

प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में स्पेशल राखी काउंटर खोले जाएंगे. यहां से ग्राहक 10 रुपये और 15 रुपये कीमत वाले वाटरप्रूफ स्पेशल लिफाफे खरीदकर देश के किसी भी हिस्से में राखी भेज सकेंगे.

बारिश में भी सुरक्षित रहेगी राखी

मानसून के दौरान सामान्य लिफाफों के भीगने से राखी खराब होने की संभावना रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा तैयार किया है, जो नमी और हल्की बारिश से राखी को सुरक्षित रखने में मदद करेगा. मजबूत पैकिंग के कारण राखी के टूटने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी कम रहेगी.

समय पर डिलीवरी के लिए विशेष व्यवस्था

डाक विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए राखी और पार्सल की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए छंटाई और वितरण कार्य में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी, ताकि त्योहार से पहले सभी राखियां अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

लोगों से समय रहते राखी भेजने की अपील

डाक विभाग ने लोगों से अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की अपील की है. विभाग का कहना है कि बहनें समय रहते अपनी राखी डाकघर में जमा कर दें, ताकि वह रक्षाबंधन से पहले सुरक्षित रूप से अपने भाई तक पहुंच सके.

वरीय डाक अधीक्षक ने क्या कहा

वरीय डाक अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में राखियां डाकघरों के माध्यम से भेजी जाती हैं. देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों में रहने वाले भाइयों तक भी बहनें डाक सेवा के जरिए राखी भेजती हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए इस वर्ष भी विशेष व्यवस्था की गई है और जल्द ही सभी प्रधान एवं उप डाकघरों में वाटरप्रूफ स्पेशल लिफाफों की बिक्री शुरू होगी.

Also Read : गया जी : शेरघाटी सिविल कोर्ट ने 20 साल पुराने मामले में 3 आरोपितों को किया बरी, जानें पूरा मामला


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन