जाति गणना : 12 साल में 23 फीसदी बढ़ी गया जिले की आबादी, 57 लाख के पार हुई जनसंख्या, 8 लाख से ज्यादा मकान

वर्तमान में गया जिले में नौ नगर निकाय व 24 प्रखंड हैं. पूरे जिले में परिवारों की संख्या 10 लाख 67 हजार 230 व मकानों की संख्या आठ लाख 50 हजार 916 है.
गया जिले की जनसंख्या में करीब 12 वर्षों में 13 लाख 73 हजार 997 की वृद्धि हुई है. साल 2011 की जनगणना की तुलना में 23.829 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी सह अपर समाहर्ता अमित राजन ने बताया कि वर्तमान में 21 जनवरी को संपन्न हुई जाति गणना के अनुसार जिले की आबादी अब 57 लाख 65 हजार 397 पहुंच गयी है, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी तब 43 लाख 91 हजार 418 थी. जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिले में नौ नगर निकाय व 24 प्रखंड हैं. पूरे जिले में परिवारों की संख्या 10 लाख 67 हजार 230 व मकानों की संख्या आठ लाख 50 हजार 916 है.
इतिहास के अनुसार वर्ष 1764 में हुए बक्सर के युद्ध में गया ब्रिटिश शासकों के हाथों में चला गया था. शुरुआत में वर्ष 1864 तक गया रामगढ़ जिले का हिस्सा हुआ करता था. तीन अक्तूबर 1865 को गया को एक पूर्ण व स्वतंत्र जिले का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसमें गया, औरंगाबाद व नवादा सहित इन तीन अनुमंडल को शामिल किया गया. वर्ष 1947 में देश के अन्य सभी प्रांतों के साथ-साथ गया भी स्वतंत्र भारत का एक जिला बना.
वर्ष 1973 में औरंगाबाद व नवादा, इन दो अनुमंडलों को मूल गया जिले से काटकर दो अलग जिलों का गठन किया गया. पुनः एक अगस्त 1986 को गया को विघटित कर जहानाबाद जिले का गठन किया गया. अगस्त 2001 में जहानाबाद को विभाजित कर एक नया अरवल जिले का सृजन किया गया. मई 1981 में बिहार सरकार द्वारा गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद व अरवल को सम्मिलित करते हुए मगध प्रमंडल का सृजन किया गया व मुख्यालय गया को बनाया गया.
-
गया नगर निगम- 590820.
-
नगर पर्षद बोधगया- 104552.
-
नगर पर्षद शेरघाटी- 65807.
-
नगर पर्षद टिकारी- 58714.
-
नगर पंचायत वजीरगंज- 32405.
-
नगर पंचायत डोभी- 18817.
-
नगर पंचायत इमामगंज- 30598.
-
नगर पंचायत फतेहपुर- 17475.
-
नगर पंचायत खिजरसराय- 24216.
-
आमस प्रखंड- 138803.
-
अतरी प्रखंड- 115809.
-
बांकेबाजार प्रखंड- 162124.
-
बाराचट्टी प्रखंड- 18 5051.
-
बथानी प्रखंड- 130302.
-
बेलागंज प्रखंड- 290064.
-
बोधगया प्रखंड- 207830.
-
डोभी प्रखंड- 184462.
-
डुमरिया प्रखंड- 169299.
-
फतेहपुर प्रखंड- 27 6565.
-
गुरारू प्रखंड- 179483.
Also Read: जातीय गणना : बिहार की आबादी में 1.61 करोड़ परिवारों की हुई बढ़ोतरी, पटना की जनसंख्या 73 लाख से अधिक
-
गुरुआ प्रखंड- 231814.
-
इमामगंज प्रखंड- 222586.
-
खिजरसराय प्रखंड- 218582.
-
कोच प्रखंड- 250407.
-
मानपुर प्रखंड- 204993.
-
मोहनपुर प्रखंड- 275621.
-
मोहड़ा प्रखंड- 134423.
-
नगर प्रखंड- 236065.
-
परैया प्रखंड- 134051.
-
शेरघाटी प्रखंड- 130920.
-
टिकारी प्रखंड- 278972.
-
टनकुप्पा प्रखंड- 163343.
-
वजीरगंज प्रखंड- 274547
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




