गया जी के नीमा गांव में दंगल प्रतियोगिता, पटना के मोनू कुमार बने विजेता; सोने का लॉकेट मिला इनाम

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता देखने के लिए जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के मानपुर प्रखंड के नीमा गांव में गोवर्धन पूजा समिति की ओर से दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें पटना पुलिस लाइन के मोनू कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. वजीरगंज के राजन यादव दूसरे और राजू रोहित तीसरे स्थान पर रहे. विजेता मोनू को सोने का लॉकेट, दूसरे स्थान पर रहे पहलवान को चांदी की सिकड़ी और तीसरे विजेता को कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गया जी के मानपुर प्रखंड अंतर्गत भोरे पंचायत के नीमा गांव में गोवर्धन पूजा समिति की ओर से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में पटना पुलिस लाइन के रहने वाले मोनू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, वजीरगंज के राजन यादव दूसरे और राजू रोहित तीसरे स्थान पर रहे.

दंगल प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान | Prabhat Khabar Network
दंगल प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान | Prabhat Khabar Network

आयोजक मंडल की ओर से मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने प्रथम विजेता को सोने का लॉकेट, दूसरे विजेता को चांदी की सिकड़ी और तीसरे विजेता को कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया. इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल अन्य पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश यादव, अखिलेश यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, पिंटू कुमार, बबलू यादव, बॉस यादव और नंदकिशोर चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन