गया जी: परैया सीएचसी का क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. जयश्री ने परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के ड्रेस कोड में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई. रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी.

विज्ञापन

Gaya ji News : स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. जयश्री ने मंगलवार को परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. अधिकारी के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. निरीक्षण के दौरान डॉ. जयश्री ने अस्पताल के तमाम विभागों का बारीकी से जायजा लिया. जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में नजर नहीं आए. इस पर अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी. जब पत्रकारों ने अस्पताल की व्यवस्था और निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर सवाल पूछा, तो डॉ. जयश्री ने कुछ भी बोलने से परहेज किया. उन्होंने बस इतना कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंप दी जाएगी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन