Rail News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, मुगमा-कालूबथान रेलखंड पर सिग्नलिंग कार्य, 15-16 सितंबर को गया-आसनसोल समेत 4 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आसनसोल मंडल के मुगमा-कालूबथान रेलखंड पर ऑटो सिग्नलिंग के कारण 15 और 16 सितंबर को रेल परिचालन में बदलाव किया गया है. इस दौरान कई मेमू एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

Rail News: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर–प्रधानखांटा रेलखंड पर स्थित मुगमा और कालूबथान स्टेशनों के बीच रेल परिचालन को आधुनिक व सुगम बनाने के लिए ऑटो सिग्नलिंग का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाना है. इस अधोसंरचना विकास कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 15 और 16 सितंबर को इस मार्ग से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है. इसके तहत कई ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द, कुछ को आंशिक रूप से समाप्त तथा अन्य को पुनर्निर्धारित समय पर चलाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

15 और 16 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, तकनीकी कार्य के दौरान ब्लॉक लिए जाने के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन दोनों दिन पूरी तरह स्थगित रहेगा:

  • आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13545): 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेगी.
  • गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13546): 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेगी.
  • आसनसोल–बरकाकाना मेमू (गाड़ी संख्या 63555): 15 और 16 सितंबर को परिचालन बंद रहेगा.
  • बरकाकाना–आसनसोल मेमू (गाड़ी संख्या 63556): 15 और 16 सितंबर को परिचालन बंद रहेगा.

कई ट्रेनों का आंशिक समापन, पटना-धनबाद इंटरसिटी रिशेड्यूल

ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के गंतव्य और प्रारंभिक स्टेशनों में भी बदलाव (शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन) किया गया है. इसके तहत:

  • वर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13503): 15 और 16 सितंबर को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय आसनसोल स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) कर दी जाएगी.
  • हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13504): 15 और 16 सितंबर को हटिया के बजाय आसनसोल स्टेशन से ही आंशिक रूप से प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेट) होकर वर्द्धमान के लिए रवाना होगी.
  • पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13332): 15 सितंबर को यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 75 मिनट पुनर्निर्धारित (रिशेड्यूल) होकर चलाई जाएगी.

रेलवे ने यात्रियों से की सहयोग की अपील

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए यह कार्य बेहद अनिवार्य है. उन्होंने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन