श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर साजो-श्रृंगार से सजे गया जी के बाजार, 20% तक कीमतें बढ़ने से कारोबार धीमा
गौड़ीय मठ में स्थापित भगवान की मूर्तियां | Prabhat Khabar Network
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम गया जी के बाज़ारों में है. मंदिरों और घरों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, 20% तक महंगाई ने कारोबार की रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है. जानिए कृष्ण सजावट के सामान की दुकानों पर क्या है खास.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार चार सितंबर को मनाया जायेगा. गया जी शहर सहित जिले के अधिकतर मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों के साथ-साथ काफी सनातनी घरों में भी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. वहीं. भगवान श्री कृष्ण के साजो-श्रृंगार से जुड़े सामानों की स्थायी के साथ-साथ दर्जनों अस्थायी दुकानें भी बाजार में लगी हुई है.
आपके शहर में
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, वस्त्र, मुकुट, खिलौने व अन्य सामानों के कारोबार जोर पकड़ने लगा है. शहर के केपी रोड, चौक, लहरिया टोला, धामी टोला, नयी गोदाम सहित कई अन्य मुहल्ले में इन सामानों की दुकानें लगी है.
इन सामानों के कारोबारी संतोष कुमार ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े सामानों की कीमत में 20 प्रतिशत तक वृद्धि होने से कारोबार की रफ्तार काफी धीमी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी तिथि के एक दिन पहले से कारोबार को गति मिलने लग जाती है.
भगवान श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल की मूर्ति मुकुट व अन्य साजो सामान की लगी है दुकानें
कारोबारी संतोष कुमार ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भगवान श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल की मूर्ति, मुकुट, पलंग, तोसक, झूला, सिंहासन कृष्ण जी को सजाने की सजावटी सामान, गोपियां, तुलसी, मटकी, हाथों की बाली, मुकुट, कान बाली, बांसुरी, कृष्ण राधा का ड्रेस, लड्डू गोपाल का ड्रेस, कड़ा, पायल, मोर पंख, पगड़ी, खिलौना, सुदर्शन चक्र, गाय-बछड़ा, त्रिशूल, तीर-धनुष, चप्पल, खिलौना गाड़ी, ढोलक, डाइनिंग टेबल, ऐनक, कंघी, बर्तन व अन्य सभी तरह के साजो श्रृंगार से जुड़े सामानों से दुकानें सजी है. इनमें भगवान श्रीकृष्ण-लड्डू गोपाल की मूर्ति, झूला व मुकुट का सबसे अधिक कारोबार होने की उम्मीद है. साथ ही बांसुरी, पगड़ी, मच्छरदानी, खिलौने का भी कारोबार अच्छा होता रहा है.
इस्कॉन मंदिर, गौड़ीय मठ, गांधी मैदान में हो रहा भव्य आयोजन
शहर के गांधी मैदान के पास इस्कॉन मंदिर, जीबी रोड के पास स्थित गौड़ीय मठ, मानपुर के मुफस्सिल मोड़ स्थित संस्कृत विद्यालय, गांधी मैदान सहित शहर के कई अन्य मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन अलग-अलग संगठनों द्वारा किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर मठ मंदिरों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए